५० साल की उम्र में ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 08:57

50 की उम्र में महिलाओं और पुरुषों का कितना होना चाहिए बीपी?

हाई ब्लड प्रेशर जिसे साइलेंट किलर के नाम से भी जानते हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से पनपती है। ब्लड प्रेशर दो तरह का होता है हाई और लो ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर में सिस्टोलिक – 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक – 80 से 90 mm Hg के बीच होता है। लो ब्लड प्रेशर में सिस्टोलिक – 90 mm Hg से कम और डायास्टोलिक – 60 mm Hg से कम होता है।

सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg तक होता है। 140/90 से अधिक ब्लड प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर के रूप में माना जाता है। ब्लड प्रेशर का कम और ज्यादा होना दोनों सेहत के लिए खतरनाक होता है।

ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार होते हैं। बीपी हाई होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। बदन दर्द, सिर में दर्द, नजर धुंधली होना और चक्कर आना हाई ब्लड प्रेशर के समान्य लक्षण है। पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक होती है। वहीं, महिलाओं में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी होने की आशंका अधिक रहती है।

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो खराब लाइफस्टाइल, थकान, खराब डाइट और नमक और तेल के अधिक सेवन से बढ़ती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो इससे दिल, मस्तिष्क, किडनी, आंखों को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना हार्ट अटैक और स्ट्रॉक का कारण बन सकता है। हर उम्र में ब्लड प्रेशर का कंट्रोल होना जरूरी है। उम्र बढ़ने पर ब्लड प्रेशर का नॉर्मल रहना बेहद जरूरी है। बीपी की रोजाना जांच करके बीपी के घटने और बढ़ने का पता आसानी से लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि उम्र के 50 वे साल में महिलाओं और पुरुषों का बीपी कितना होना चाहिए।
51 से 55 साल: SBP 125.5 mm Hg और DBP 80.5 mm Hg

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info